गिले-शिकवे भूलीं कंगना, बाबा रामदेव का राखी गिफ्ट स्वीकार कर बोलीं- विवाद नहीं, संवाद होना चाहिए

बाबा रामदेव और अभिनेत्री-बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बीच हालिया विवाद के बाद रक्षाबंधन पर रिश्तों में नरमी देखने को मिली। बाबा रामदेव ने कंगना को राखी, मिठाई और उपहार भेजते हुए कहा कि आपसी विवाद को संवाद के जरिए खत्म किया जाना चाहिए।

कंगना रनौत ने भी इस पहल को स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि रक्षाबंधन का दिन “भूल-चूक माफ” करने का होता है। उन्होंने बाबा रामदेव के संदेश का जिक्र करते हुए कहा कि विवाद नहीं, संवाद होना चाहिए। कंगना ने उन्हें बड़े भाई के तौर पर संबोधित करते हुए उनके प्रति आभार जताया।

दरअसल, दोनों के बीच कंगना की ‘गटर जेनरेशन’ वाली टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था। बाबा रामदेव ने कंगना की टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। अब रक्षाबंधन के मौके पर दोनों की ओर से सुलह के संकेत सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *