PM मोदी आज से चार दिवसीय दौरे पर, उज्बेकिस्तान के बाद किर्गिस्तान में SCO समिट में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 29 अगस्त से चार दिवसीय विदेश यात्रा पर उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान रवाना होंगे। 29-30 अगस्त को वह उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बातचीत में व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, डिजिटल कनेक्टिविटी और शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचेंगे, जहां 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाले 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य मध्य एशियाई देशों के साथ भारत के रणनीतिक और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है। प्रधानमंत्री की यात्रा 1 सितंबर को समाप्त होगी।











