अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई, ₹10,500 जुर्माना वसूला
कटिहार, 29 अगस्त 2026। नगर निगम कटिहार द्वारा शहर को अतिक्रमणमुक्त एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को वार्ड संख्या-05 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मिर्चाईबाड़ी हनुमान मंदिर से कारगिल चौक तक तथा सब्जी पट्टी मोड़ एवं हनुमान मंदिर के समीप निर्धारित क्षेत्रों में अतिक्रमण की जांच एवं कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की तथा अतिक्रमणकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्रवाई के क्रम में कुल ₹10,500 का जुर्माना वसूल किया गया।
अभियान में नोडल पदाधिकारी सह नगर प्रबंधक ज्योति कृष्णा मूर्ति, सभी अमीन, सहायक अभियंता विवेक कुमार, कनीय अभियंता अजय सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी नूर अली सहित अतिक्रमण दल के सदस्य उपस्थित रहे। टीम के सभी सदस्य आज प्रातः 10:00 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचकर अभियान में शामिल हुए।
नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि शहर में सार्वजनिक सड़कों एवं स्थानों पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।











