कटिहार अवैध आरा मिल

दिसंबर तक बंद होंगी कटिहार की सभी अवैध आरा मिलें? वन परिक्षेत्र अधिकारी ने दिया अल्टीमेटम

कटिहार: जिले में अवैध आरा मिलों के संचालन को लेकर वन विभाग की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। आरजेडी नेता सगीर शेरशाह ने अवैध आरा मिलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए वन विभाग को आवेदन सौंपा है। उन्होंने जिले में अवैध रूप से संचालित आरा मिलों पर रोक लगाने और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

इस मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी सत्येंद्र झा ने सख्त रुख अपनाते हुए दावा किया है कि दिसंबर तक जिले में एक भी अवैध आरा मिल संचालित नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक सभी अवैध आरा मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिसंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो तबादला कराने की कही बात

वन परिक्षेत्र अधिकारी सत्येंद्र झा ने अपने बयान में यहां तक कहा कि यदि दिसंबर तक अवैध आरा मिलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो वह खुद अपना तबादला कराकर चले जाएंगे। उनके इस बयान के बाद जिले में अवैध आरा मिलों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

आरजेडी नेता ने उठाया अवैध आरा मिलों का मुद्दा

आरजेडी नेता सगीर शेरशाह ने वन विभाग को आवेदन देकर अवैध आरा मिलों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। अब देखना होगा कि वन विभाग इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और दिसंबर तक अवैध आरा मिलों के संचालन पर रोक लगाने का अपना दावा किस हद तक पूरा कर पाता है।

Reporter – AAMIR KHSN
Published: 12 October 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *