कटिहार पुलिस ने दिवंगत पुलिस अवर निरीक्षक नागेश्वर महतो को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक सलामी के साथ पैतृक गांव रवाना हुआ पार्थिव शरीर
कटिहार: पुलिस केंद्र, कटिहार में बुधवार, 18 नवंबर 2026 को दिवंगत पुलिस अवर निरीक्षक (पु०अ०नि०) स्वर्गीय नागेश्वर महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, कटिहार ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा पूरे पुलिस सम्मान के साथ शोक सलामी दी।
इस अवसर पर पुलिस केंद्र में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। माहौल गमगीन रहा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ दिवंगत पुलिस पदाधिकारी के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया।
कटिहार पुलिस ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही इस कठिन समय में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।











