रामलीला मैदान में प्रदर्शन के खिलाफ SC सख्त, कांग्रेस-AAP और CJP को नोटिस
Supreme Court Notice: कांग्रेस-AAP और CJP को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP), सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) समेत कई संगठनों को नोटिस जारी किया है। अदालत ने इन संगठनों से याचिका पर जवाब मांगा है। यह याचिका व्यापारियों के संगठनों की ओर से दायर की गई है।
याचिकाकर्ताओं का कहना है कि रामलीला मैदान में लगातार विरोध प्रदर्शन आयोजित होने से आसपास के बाजारों का कारोबार प्रभावित होता है। प्रदर्शन के कारण व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है और आम लोगों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। उनका तर्क है कि इसका सीधा असर स्थानीय व्यापार और लोगों की रोजी-रोटी पर पड़ रहा है।
मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अगुवाई वाली पीठ ने की। सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। अदालत की आगे की सुनवाई पर व्यापारियों, राजनीतिक दलों और प्रदर्शन आयोजकों की नजर रहेगी।











