धनश्री वर्मा टॉलीवुड डेब्यू

धनश्री वर्मा का टॉलीवुड में डेब्यू, ‘हे कन्नम्मा’ के टीजर में दिखा रोमांटिक अंदाज

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी और मशहूर डांसर धनश्री वर्मा अब अभिनय की दुनिया में नई पारी शुरू करने जा रही हैं। धनश्री तेलुगु फिल्म ‘हे कन्नम्मा’ के जरिए टॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा तेज हो गई है।

27 नवंबर को रिलीज होने वाली इस म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म के टीजर में धनश्री का ग्लैमरस और रोमांटिक अंदाज देखने को मिला है। एक खास सीन में फिल्म के हीरो यशवंत मास्टर उन्हें अपनी बांहों में उठाए नजर आ रहे हैं। इस सीन ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

दिल राजू के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस में उत्सुकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि डांस की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद धनश्री वर्मा अभिनय के क्षेत्र में दर्शकों का कितना दिल जीत पाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *