ऑपरेशन मुस्कान से लौटे चेहरों पर खुशी, भागलपुर पुलिस ने 65 लोगों को वापस किए खोए मोबाइल
करीब 20 लाख रुपये के 65 मोबाइल बरामद, डेढ़ साल बाद फोन वापस पाकर भावुक हुए लोग, सिटी एसपी अतुलेश झा ने सौंपे मोबाइल
डेढ़ साल बाद वापस मिला खोया मोबाइल, भागलपुर पुलिस की पहल से खिले चेहरे
भागलपुर: भागलपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के त
हत एक बार फिर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों से खोए हुए 65 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। सिटी एसपी अतुलेश झा ने अपने कार्यालय में मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए फोन सौंपे।
इस दौरान सिटी एसपी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस लगातार खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है। बरामद किए गए 65 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल कभी वापस मिल पाएगा। जब पुलिस की ओर से फोन आने की सूचना मिली तो कुछ देर तक उन्हें इस बात पर भरोसा ही नहीं हुआ।
करीब डेढ़ साल बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर कई लोग भावुक और खुश नजर आए। मोबाइल धारकों ने भागलपुर पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से भागलपुर पुलिस ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि आम लोगों की खोई हुई संपत्ति की बरामदगी और उन्हें वापस दिलाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।











