आजम खान की रिहाई पर सपा में खुशी, धर्मेंद्र यादव बोले- ‘ये सत्य की जीत है’
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हो गए हैं। उनकी रिहाई के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने आजम खान की रिहाई पर खुशी जाहिर करते हुए इसे ‘सत्य की जीत’ करार दिया।
धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि पिछले आठ वर्षों से आजम खान और उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि आजम खान को कानूनी प्रक्रिया के तहत राहत मिलने के बावजूद उन्हें जेल में रखने की कोशिशें की गईं।
सपा सांसद ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अदालत से जमानत मिलने के बाद भी उसे रद्द कराने की कोशिश की गई। आजम खान की रिहाई को उन्होंने न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।











