PM मोदी आज फिक्की के शताब्दी वर्ष सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, भारत 2047 पर चर्चा
PM मोदी आज फिक्की के शताब्दी वर्ष सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, ‘भारत 2047’ पर होगा मंथन
2,500 से अधिक प्रतिनिधियों की होगी भागीदारी, उद्योग जगत के दिग्गजों और नीति निर्माताओं के बीच अर्थव्यवस्था एवं विकसित भारत के लक्ष्य पर होगी चर्चा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के शताब्दी वर्ष सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर फिक्की की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष सम्मेलन की थीम ‘भारत 2047’ रखी गई है, जिसमें देश के भविष्य और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर व्यापक चर्चा होगी।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में 2,500 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधि, बड़ी कंपनियों के CEO, राजदूत, राजनयिक और नीति निर्माता हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान देश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास और भविष्य की कारोबारी संभावनाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में उद्योग जगत की भूमिका और संभावनाओं पर चर्चा करना है। इसमें भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, उद्योगों के विस्तार और वैश्विक स्तर पर भारत की आर्थिक स्थिति को और सशक्त करने से जुड़े विषयों पर मंथन होगा।











