कटिहार में सोशल मीडिया पर डर और तनाव फैलाने वाले कंटेंट पर पुलिस रखे नजर, ऐसे क्रिएटर्स को किया जाए चिह्नित

कटिहार में सोशल मीडिया पर डर और तनाव का माहौल बनाने वाले कंटेंट पर पुलिस रखे नजर, ऐसे क्रिएटर्स को किया जाए चिह्नित

कटिहार में भी सोशल मीडिया पर कुछ क्रिएटर्स द्वारा ऐसे रील और वीडियो बनाए जाने की शिकायतें सामने आती रहती हैं, जिनमें रंगदारी, जातिसूचक शब्दों और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर गानों एवं कलाकारों के नाम पर वीडियो तैयार किए जाते हैं। इस तरह के कंटेंट से समाज में गलत संदेश जाने और आपसी तनाव तथा भय का माहौल बनने की आशंका रहती है।

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और व्यूज पाने के लिए अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर जातीय भावनाओं को भड़काने, धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करने या रंगदारी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास करता है, तो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

कटिहार पुलिस अधीक्षक से आग्रह है कि ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट और कंटेंट की निगरानी कर शिकायतों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों को चिह्नित किया जाए। जांच में कानून का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

अभिव्यक्ति की आजादी सभी को है, लेकिन इसकी आड़ में समाज में डर, जातीय तनाव और असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की छूट किस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *