कटिहार मेडिकल कॉलेज में AI पर विशेष CME, डॉक्टरों ने बताया—चिकित्सा का भविष्य है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
कटिहार: कटिहार मेडिकल कॉलेज में “Artificial Intelligence in Medical Sciences” विषय पर एक सफल एवं ज्ञानवर्धक Continuing Medical Education (CME) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अल-करीम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अहमद अशफाक करीम के नेतृत्व तथा कटिहार मेडिकल कॉलेज की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सीबा हुसैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। वक्ताओं में डॉ. फैज़ अहमद (एंडोस्कोपी), डॉ. असमा (डर्मेटोलॉजी), डॉ. सृष्टि सोनी (एनेस्थीसिया), डॉ. तहसीन (OBGY), डॉ. हर्ष वर्धन (ऑर्थोपेडिक्स), डॉ. समन राशिद (साइकियाट्री), डॉ. शेख मलाइका (रेडियोलॉजी), डॉ. भास्कर कुमार (सर्जरी) तथा डॉ. नित्या सिंह (AI बनाम मानव निर्णय) शामिल रहे।
https://www.facebook.com/share/v/1BRAwErypZ/
विशेषज्ञों ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिकित्सा क्षेत्र में रोगों की शीघ्र पहचान, सटीक निदान, बेहतर उपचार योजना और रोगी देखभाल की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि AI कभी भी चिकित्सकों का विकल्प नहीं बन सकता, बल्कि यह डॉक्टरों के निर्णय और कार्यक्षमता को अधिक सटीक, सुरक्षित और प्रभावी बनाने वाला एक आधुनिक सहयोगी है।
कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का संकल्प लिया गया। यह सीएमई कार्यक्रम चिकित्सकों, संकाय सदस्यों, पीजी विद्यार्थियों और इंटर्न्स के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक साबित हुआ।










