आजमनगर थाना पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में कुल-10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

कटिहार: आजमनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे की हालत में 10 लोग गिरफ्तार

कटिहार: आजमनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे की हालत में 10 लोग गिरफ्तार

कटिहार जिले के आजमनगर थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों की चिकित्सीय जांच कराई, जिसमें उनके नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम लोगों से भी अपील की गई है कि अवैध शराब या नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *