अमीषा पटेल ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मैं कभी शादी नहीं करूंगी’
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आयोजित #AskAmy सेशन के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह शादी करने की कोई योजना नहीं रखतीं और सिंगल लाइफ में बेहद खुश हैं।
49 वर्षीय अभिनेत्री से एक प्रशंसक ने पूछा, “आप शादी कब कर रही हैं?” इसके जवाब में अमीषा ने कहा कि वह कभी शादी नहीं करेंगी।
उन्होंने लिखा, “कभी नहीं। मैं अकेले रहकर बेहद खुश हूं। मेरे पास प्यार करने वाले 100 से अधिक करीबी दोस्त और परिवार के लोग हैं। मैं नहीं चाहती कि कोई एक आदमी आकर यह सब कुछ बदल दे। यह जोखिम मैं नहीं उठा सकती।”

अमीषा पटेल ने अपने जवाब में यह भी संकेत दिया कि वह अपनी मौजूदा जिंदगी से संतुष्ट हैं और किसी रिश्ते के लिए अपने जीवन में बड़ा बदलाव नहीं चाहतीं।
अभिनेत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके जवाब की काफी चर्चा हो रही है। कई प्रशंसकों ने उनकी स्पष्टवादिता की सराहना की, जबकि कई लोगों ने उनकी व्यक्तिगत पसंद का सम्मान करने की बात कही।










