तेजस्वी यादव ने DGP विनय कुमार से की मुलाकात, AK-47 फायरिंग मामले में उठाए सवाल
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचे और डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध और कई चर्चित घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन से जवाब मांगा। उन्होंने पटना के बंटी यादव हत्याकांड और सिवान में छात्र पर हुई AK-47 से फायरिंग की घटना का मुद्दा उठाया।
तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि इस मामले में AK-47 चलाने का आदेश किसने दिया और अब तक दोषियों पर क्या कार्रवाई हुई है। उन्होंने संबंधित जिलों के डीएम और एसपी पर भी कार्रवाई की मांग की।
आरजेडी नेता ने कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को जवाबदेह होना चाहिए और गंभीर अपराधों पर सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। डीजीपी से मुलाकात के बाद उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी चिंताएं मीडिया के सामने रखीं।










