बिहार की बेटी मीशा सिंह की बड़ी उपलब्धि, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में होंगी शामिल
कटिहार की बेटी मीशा सिंह को युवा उद्यमी के रूप में नए आइडिया पर काम करने के लिए सम्मान के तौर पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिला है, ‘फिशरी लॉजिस्टिक्स’ के क्षेत्र में पिछले दो सालों से काम कर रहे है युवा महिला उद्यमी मीशा के इस उपलब्धि से उनके परिजन और पूरे क्षेत्र के लोग बेहद उत्साहित है, मीशा ने बताया कि वह कृषि के क्षेत्र में पढ़ाई किया है और पहले से ही इस इलाके के लिए मछली ट्रांसपोर्टेशन का यह व्यापार उन्हें आकर्षित करता था और इसी को लेकर मछली के कोल्ड चैन पर काम करते हुए उन्होंने एक अलग व्यापार को खड़ा करने की कोशिश किया है, जिस कारण अब उनके इस प्रयास पर राष्ट्रपति भवन से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें निमंत्रण मिला है
, वह इस विधा के लिए निमंत्रण पाने वाले बिहार के एकमात्र महिला युवा उद्यमी है, इसलिए उनके इस उपलब्धि पर वह बेहद उत्साहित है, मीशा की उपलब्धि पर उनके परिजन भी बेहद खुश है और मीशा की बहन कहतें है कि अब मीशा इस सुदूर इलाके की बेटियों के लिए नया आइकॉन बन बन गया है क्योंकि आमतौर पर बिहार की बेटियां कई क्षेत्र में दबदबा बनाने के बावजूद उद्यमिता के क्षेत्र में अब तक कदमताल तेज नहीं किया है, ऐसे में सुदूर इलाके की बेटी मीशा की ये उपलब्धि अन्य बेटियों की प्रेरित करेगा।










