कटिहार प्लानिंग एरिया के GIS-आधारित मास्टर प्लान की प्रगति की नगर आयुक्त ने की समीक्षा

कटिहार, 7 अगस्त 2026।
नगर निगम कटिहार के सभागार में आज शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को शाम 4:00 बजे नगर आयुक्त संतोष कुमार की अध्यक्षता में कटिहार प्लानिंग एरिया के GIS-आधारित मास्टर प्लान की वर्तमान स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एक्सेल जियोमैटिक्स प्राइवेट लिमिटेड की टीम द्वारा GIS-आधारित मास्टर प्लान के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों, प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। नगर आयुक्त ने योजना के विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा करते हुए कार्य में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं तकनीकी मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि GIS-आधारित मास्टर प्लान शहर के सुव्यवस्थित एवं दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे भविष्य में भूमि उपयोग, आधारभूत संरचना, यातायात प्रबंधन, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा सुनियोजित शहरी विकास को गति मिलेगी।

बैठक में नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी एवं एक्सेल जियोमैटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *