एक ही पलंग पर सो रही थीं मां और चार बच्चे, जहरीले सांप ने ली दो बहनों की जान

पूर्णिया से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां मच्छरदानी के अंदर घुसे जहरीले सांप ने दो सगी बहनों की जान ले ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा है।


मामला पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के रमजानी गांव का है। गुरुवार देर रात एक परिवार के लिए सोने का समय जिंदगी का सबसे बड़ा दुख बन गया। घर में पलंग पर मच्छरदानी लगाकर मां अपने चार बच्चों के साथ सो रही थीं, तभी एक जहरीला सांप किसी तरह मच्छरदानी के अंदर घुस गया।रात करीब एक बजे तीन साल की निशा कुमारी के रोने की आवाज सुनकर मां की नींद खुली। मां ने देखा कि सांप बच्ची की उंगली को डसे हुए था। शोर मचाने पर सांप नीचे उतर गया। इसके बाद बड़ी बेटी 15 वर्षीय साक्षी कुमारी ने भी हाथ में झनझनाहट होने की बात कही। जांच करने पर उसके हाथ में भी सांप के काटने के निशान मिले।परिजनों ने आनन-फानन में दोनों बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पहले उन्हें बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने पूर्णिया रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दोनों बहनों ने दम तोड़ दिया।मृतक बच्चियों की पहचान 15 वर्षीय साक्षी कुमारी और 3 वर्षीय निशा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों संजय मंडल की बेटियां थीं। हादसे के वक्त उनके साथ सो रहा पांच वर्षीय भाई और मां सुरक्षित बच गए।दो मासूम बेटियों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिली है और परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *