असम बाढ़ पीड़ितों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, बनवाएंगे 500 घर

असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने NGO ग्लोबल सिख्स के सहयोग से 500 सेमी-पर्मानेंट घर बनवाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि एक घर के निर्माण पर करीब 35 से 40 हजार रुपये का खर्च आएगा। इससे सैकड़ों विस्थापित परिवारों को दोबारा बसने में मदद मिलेगी। इससे पहले अभिनेता रणदीप हुड्डा भी राहत कार्यों में सक्रिय हैं, जबकि अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पहुंच चुकी हैं। सलमान खान की इस पहल की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *