राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर खादी मॉल पहुंचे, खादी उत्पाद खरीदकर ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश
पटना: राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पटना स्थित खादी मॉल में खादी उत्पादों की खरीदारी की गई।
इस अवसर पर स्थानीय कारीगरों और बुनकरों के प्रोत्साहन के साथ खादी एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कहा गया कि खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि देश की आत्मनिर्भरता, स्वदेशी भावना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने लोगों से ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को मजबूत करने की अपील करते हुए अधिक से अधिक खादी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही स्थानीय कारीगरों और बुनकरों का उत्साहवर्धन करने तथा खादी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में योगदान देने की बात कही।
राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों की मेहनत को सम्मान देने का संदेश दिया गया।










