गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर पटना में समारोह, सामाजिक समरसता और समानता का दिया संदेश
पटना: ज्ञान भवन, पटना में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में सहभागिता की गई। इस दौरान संत रविदास जी के समतामूलक, मानवीय एवं आध्यात्मिक विचारों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
समारोह में बताया गया कि वाराणसी स्थित संत रविदास जी की पावन जन्मस्थली से प्रारंभ हुई कलश यात्रा देशभर में सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव का संदेश प्रसारित कर रही है। 650वीं जयंती के अवसर पर चलाया जा रहा ‘समरसता संकल्प अभियान’ अब व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।
इस अभियान के तहत पावन कलश यात्रा बिहार के विभिन्न जिलों और गांव-गांव तक पहुंचेगी। यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के समरसता, समानता, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
समारोह में समाज में आपसी भाईचारा, समानता और सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया गया। साथ ही संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात कर एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।










