सड़क हादसे में युवक की मौत, विधायक(JDU) ने जताया गहरा दुख कटिहार। बरारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड के खैरा पंचायत निवा
सी सुधीर साह के पुत्र जितेंद्र साह का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जितेंद्र साह के निधन की खबर मिलते ही JDU विधायक बिजय सिंह निषाद ने गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने देर रात अपने सहयोगी मोहम्मद आसिफ को कटिहार सदर अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई, ताकि मृतक के परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विधायक ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा, “ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
घटना के बाद मृतक के परिवार और परिचितों में मातम का माहौल है।











