विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल और उषा अग्रवाल महापौर ने 15 टीबी मरीजों के बीच किया फ़ूड बास्केट का वितरण
कटिहार: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कटिहार के विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं उषा अग्रवाल महापौर के द्वारा 15 टीबी रोगियों को गोद लेते हुए उनके को फ़ूड बास्केट का वितरण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को इलाज के दौरान बेहतर पोषण प्रदान करना और उन्हें इस बीमारी से जल्द स्वस्थ होने में मदद करना है। कार्यक्रम के दौरान एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि टीबी एक इलाज योग्य बीमारी है, लेकिन दवाइयों के साथ-साथ सही खान-पान और पौष्टिक आहार मरीज के जल्दी स्वस्थ होने के लिए बेहद जरूरी है। समाज के हर सक्षम वर्ग को आगे आकर इन मरीजों की मदद करनी चाहिए ताकि देश को टीबी मुक्त बनाने का सपना पूरा हो सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कटिहार के सीडीओ डॉ. अशरफ रिजवी, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के कमलेश कुमार साहु, एसटीएस कुमारी अनुराधा सिन्हा के साथ-साथ मनोज कुमार, भोला साह, मनीष कुमार, नीतीश पोद्दार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने टीबी के लक्षणों और इसके नियमित इलाज के महत्व पर भी प्रकाश डाला।











