प्रशासनिक आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, OLA बाइक शोरूम पर परिवहन विभाग की कार्रवाई

कटिहार में प्रशासन ने नियमों की अनदेखी करने वाले OLA स्कूटी एवं बाइक डीलर पॉइंट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के गाड़ियों की बिक्री किए जाने की शिकायत और जांच के बाद प्रशासनिक टीम ने शोरूम को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार, संबंधित डीलर को कुछ दिनों पहले ही नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने का पर्याप्त अवसर दिया गया था। लेकिन तय समय सीमा के भीतर डीलर की ओर से न तो आवश्यक दस्तावेज जमा किए गए और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया।
इसके बाद आज प्रशासनिक निर्देश के तहत शोरूम की औचक जांच की गई। जांच के दौरान नियमों की अनदेखी पाए जाने पर OLA डीलर पॉइंट को सील कर दिया गया।
प्रशासन ने जिले के सभी ऑटोमोबाइल शोरूम और डीलरों को सख्त निर्देश दिया है कि बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के गाड़ियों की खरीद-बिक्री नहीं करें।
साथ ही, किसी भी वाहन को बिना रजिस्ट्रेशन के शोरूम से बाहर निकालने या ग्राहक को डिलीवर करने पर भी रोक लगाई गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य शोरूम और डीलरों के खिलाफ भी इसी तरह की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *