मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीतामढ़ी में मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण
सीतामढ़ी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिले के बखरी स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र (ब्रूड बैंक) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नव-निर्मित हैचरी में अंडा एवं मत्स्य बीज उत्पादन की प्रक्रिया का अवलोकन किया और ब्रूड बैंक के तालाबों का भी निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय लाभुकों के बीच ऑक्सीजनयुक्त बैग में स्पॉन का वितरण किया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का समेकित रूप से शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन सिंह’ भी उपस्थित रहे।











