भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई मजबूती, पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो के बीच अहम वार्ता

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच व्यापक और महत्वपूर्ण बातचीत हुई।

दोनों नेताओं ने भारत और इंडोनेशिया के बीच लगातार मजबूत हो रहे द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। बातचीत के दौरान व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य सुरक्षा, रक्षा, सुरक्षा और समुद्री मामलों में सहयोग को और बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अलावा दोनों देशों ने भविष्य की तकनीकों और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी को विस्तार देने पर सहमति जताई। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, दूरसंचार और अंतरिक्ष क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं।

बैठक को भारत और इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक एवं आर्थिक सहयोग को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दोनों देशों के नेताओं ने आपसी सहयोग को और व्यापक बनाने तथा नए क्षेत्रों में साझेदारी के अवसर तलाशने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *