कटिहार में 230 पंचायतों में संध्या चौपाल, 25 हजार लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

कटिहार जिले में आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा “संध्या चौपाल” अभियान लगातार प्रभावी होता जा रहा है। शनिवार, 8 अगस्त को जिले की सभी 230 पंचायतों में एक साथ संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 25 हजार लोगों की स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग की गई।

वॉइस ओवर:

जिलाधिकारी कटिहार के मार्गदर्शन में आयोजित संध्या चौपाल लगातार चौथे सप्ताह जिले की सभी 230 पंचायतों में आयोजित हुई।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देना और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना है।

संध्या चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी पंचायत स्तर पर मौजूद रहे और लोगों की समस्याएं एवं आवश्यकताएं सुनीं।

स्वास्थ्य सेवाओं पर रहा विशेष जोर।

स्थानीय एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और सीएचओ की सहभागिता से विभिन्न पंचायतों में स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग शिविर लगाए गए। पूरे जिले में करीब 25 हजार लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।

इस दौरान गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान, बच्चों में कुपोषण की जांच और पोषण संबंधी परामर्श दिया गया।

वहीं, 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में मधुमेह और उच्च रक्तचाप की स्क्रीनिंग भी की गई। लोगों को नियमित टीकाकरण और टीबी सहित अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

टीबी मुक्त अभियान को भी मिली प्रमुखता।

संध्या चौपाल के दौरान टीबी मुक्त अभियान और निक्षय मित्र पहल को भी प्रमुखता से शामिल किया गया। जिले में 36 निक्षय मित्र आगे आए और टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया।

कटिहार की महापौर ने भी टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान कर टीबी मुक्त अभियान में सामाजिक भागीदारी का संदेश दिया।

चार सप्ताह में बढ़ी जनभागीदारी।

पिछले चार सप्ताह से जिले की सभी 230 पंचायतों में लगातार आयोजित हो रही संध्या चौपाल के प्रति लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। पंचायतों में बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य जांच कराने, सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने और अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के सामने रखने पहुंच रहे हैं।

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड एवं पंचायतों के लिए नामित नोडल पदाधिकारियों को संध्या चौपाल की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *