यशस्वी जायसवाल संग डेटिंग की अफवाहों पर मृणाल ठाकुर का वायरल रिएक्शन!

मुंबई: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल की डेटिंग की अफवाहें इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इसी बीच मृणाल ठाकुर की प्रोफाइल से किया गया एक कथित कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल कमेंट में डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा गया है— “ब्रो रिलैक्स… शो में एक साथ कहां? कैसे यार, आप लोग इतने पढ़े-लिखे होकर भी ऐसी अफवाहों को सच मानने लगते हैं? Gen Z से कुछ सीखिए।”

हालांकि, अब यह कथित कमेंट संबंधित पोस्ट पर दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

फिलहाल मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल की ओर से इस कथित कमेंट या डेटिंग की अफवाहों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे में वायरल दावे की पुष्टि के बिना इसे सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के तौर पर ही देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *