रामायण’ की रिलीज को लेकर बड़ी खबर, भारतीय दर्शकों को करना होगा इंतजार
मुंबई: रणबीर कपूर स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने रिलीज को लेकर बताया है कि ‘रामायण’ को अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा, जबकि भारत में फिल्म 8 नवंबर यानी दिवाली के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म निर्माताओं का लक्ष्य ‘रामायण’ को सिर्फ भारतीय दर्शकों तक सीमित न रखते हुए ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाना है। इसी वजह से फिल्म की इंटरनेशनल रिलीज भारत से दो दिन पहले रखी गई है।
यानी भारतीय दर्शकों को फिल्म देखने के लिए इंटरनेशनल ऑडियंस के मुकाबले दो दिन ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। अब दिवाली पर ‘रामायण’ सिनेमाघरों में कितना धमाल मचाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।











