‘टॉक्सिक’ ट्रेलर लॉन्च के लिए बेंगलुरु पहुंचीं कियारा, हुमा और तारा

बेंगलुरु: साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म का ट्रेलर आज बेंगलुरु में आयोजित एक खास इवेंट में शाम 7 बजे रिलीज किया जाना है।

ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिल्म की स्टारकास्ट बेंगलुरु पहुंच चुकी है। एयरपोर्ट पर फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास के साथ लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया को स्पॉट किया गया।

एयरपोर्ट पर कियारा आडवाणी बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने नीले रंग की खूबसूरत ड्रेस के साथ सनग्लासेज पहने हुए थे। वहीं हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया का लुक भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

अब फैंस की नजरें शाम 7 बजे होने वाले ट्रेलर लॉन्च पर टिकी हैं। यश की इस फिल्म के ट्रेलर से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *