मोहन भागवत बोले- ‘पाकिस्तानी पूरे दिल से भारतीयों के दुश्मन नहीं
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव और दुश्मनी को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी पूरे दिल से भारतीयों के दुश्मन नहीं हैं और न ही भारतीय उन्हें इस नजरिए से देखते हैं।
मोहन भागवत ने कहा कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक परिस्थितियां, राज्य और अंतरराष्ट्रीय सीमाएं एक वास्तविकता हैं। ऐसे में जब दोनों देशों के बीच संघर्ष की स्थिति हो, तो देश और सेना के साथ मजबूती से खड़ा होना जरूरी है।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी संघर्ष का अंत एक समय पर होना ही चाहिए। इसलिए परिस्थितियों को समझते हुए यह भी स्वीकार करना जरूरी है कि संघर्ष हमेशा जारी नहीं रह सकता।
भागवत के इस बयान को भारत-पाकिस्तान संबंधों और भविष्य में दोनों देशों के बीच संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण टिप्पणी के तौर पर देखा जा रहा है।











