PM मोदी से मिले राघव चड्ढा, पंजाब चुनाव में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी!

नई दिल्ली: पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। BJP सांसद राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने इसे ज्ञानवर्धक बातचीत बताया।

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले हुई इस मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में अटकलों को तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि चुनाव में राघव चड्ढा को पार्टी की ओर से कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

राघव चड्ढा राज्यसभा सांसद हैं और इस साल की शुरुआत में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी में शामिल होने के बाद पंजाब की राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर लगातार चर्चा होती रही है।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात के बाद यह सवाल और बड़ा हो गया है कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी उन्हें किस तरह की जिम्मेदारी देती है। हालांकि, फिलहाल किसी आधिकारिक जिम्मेदारी की घोषणा नहीं हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *