कटिहार: – फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, 9 अभियुक्तों के घर चस्पा किया इश्तेहार

कटिहार: जिले के सुधानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में सुधानी थाना पुलिस पदाधिकारी द्वारा कुल 9 अभियुक्तों के घर पर इश्तेहार का तामिला कराया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को कानून के सामने पेश होने के लिए बाध्य करना है। इश्तेहार के जरिए संबंधित अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में फरार आरोपियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि कानून से बचकर लंबे समय तक फरार रहना संभव नहीं है और न्यायालय के आदेश के तहत आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *