अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने मनाया अगस्त क्रांति, वीर शहीदों को किया याद,
कटिहार अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा रविवार संध्या अगस्त क्रांति दिवस मनाया, संगठन के राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी पंश्चिम बंगाल एवं असम राज्य के अजय कुमार साह के नेतृत्व में शहीद चौक पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर वीर शहीदों को याद किया, मौके पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव अजय साह ने कहा की 9 अगस्त को पूरा देश भारत छोड़ो आंदोलन का बर्षगाँठ मनाता है, जिसे अगस्त क्रांति के रूप में मनाया जाता है, इस दिन 1942 को महात्मा गाँधी ने करो या मरो का नारा दिया था, और अंग्रेजो को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया, देश को आजाद कराने में हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं सभी क्रांतिकारी वीर शहीदों को नमन करते हैं, जिन्होने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया, इस अवसर पर अमित नारायण, जिला अध्यक्ष चन्द्रभूषण सिंह, जिला सचिव मोहन गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, अशेश्वर गुप्ता आदि उपस्थित थे,











