सुपौल में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ, तिरंगे के साथ दिखा देशभक्ति का उत्साह

सुपौल, 09 अगस्त 2026। राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का शुभारंभ रविवार को समाहरणालय, सुपौल परिसर से किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाधिकारी श्री सावन कुमार, भा.प्र.से. एवं विकास आयुक्त श्री इंद्रवीर कुमार ने किया।

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर तिरंगा प्रदर्शनी, ‘सेल्फी विद तिरंगा’, तिरंगा रंगोली और ‘वंदे मातरम्’ गीत सहित विभिन्न देशभक्ति गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता श्रीमती पुष्पा कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री तारकेश्वर पटेल, जिला संगठन आयुक्त, भारत स्काउट एवं गाइड, श्री संजय कुमार झा, जीविका दीदियां, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के विद्यार्थी, निशा डांस स्टूडियो के बच्चे, अन्य विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक तिरंगे के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उपस्थित लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

अभियान के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *