मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया राज्यस्तरीय अंगदान संकल्प एवं सम्मान समारोह का उद्घाटन

पटना: बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स, गांधी मैदान, पटना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस एवं चतुर्थ राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय संकल्प एवं सम्मान समारोह का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और दधीचि देहदान समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अंगदान महादान है और इसके माध्यम से मृत्यु के बाद भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान के प्रति व्यापक जनजागरण अभियान चलाने तथा जिला अस्पतालों, अनुमंडल अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की दिशा में सरकार पूर्ण सहयोग करेगी।

उन्होंने आम लोगों से अंगदान के लिए संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि समाज में अंगदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सके।

मुख्यमंत्री ने संदेश दिया—
“आइए, अंगदान के लिए संकल्प लें और जीवन के बाद भी किसी के जीवन में आशा का प्रकाश बनें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *