कटिहार में दो पीसीसी सड़कों का उद्घाटन, वार्ड-1 और वार्ड-2 के लोगों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा
- कटिहार: नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया गया।
नगर निगम कटिहार के वार्ड संख्या-01 स्थित बंगाली कॉलोनी एवं वार्ड संख्या-02 स्थित भेरिया रहिका में निर्मित पीसीसी सड़कों का उद्घाटन माननीय मेयर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल के साथ किया गया।
इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान संबंधित वार्डों के स्थानीय पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए इससे होने वाली सुविधाओं को लेकर खुशी जाहिर की।
नगर निगम की ओर से कहा गया कि कटिहार शहर में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को लगातार गति देने का प्रयास जारी रहेगा।











