सड़क हादसे में बिहार पुलिस के जवान भार्गव भूषण का निधन, पुलिस परिवार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार: मुजफ्फरपुर जिले में प्रतिनियुक्त बिहार पुलिस के जवान सिपाही संख्या 481 श्री भार्गव भूषण (BSAP-15) का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

बिहार पुलिस की ओर से स्वर्गीय भार्गव भूषण को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस विभाग ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है।

स्वर्गीय भार्गव भूषण पूर्णिया जिले के निवासी थे और वर्तमान में मुजफ्फरपुर जिले में प्रतिनियुक्त थे। सड़क दुर्घटना में उनके निधन से सहकर्मियों एवं परिचितों में गहरा दुख है।

बिहार पुलिस ने दिवंगत जवान की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *