डीएम-एसपी ने गलगलिया क्षेत्र का किया निरीक्षण, चेक पोस्टों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
किशनगंज: जिलाधिकारी, किशनगंज एवं पुलिस अधीक्षक, किशनगंज ने शनिवार, 8 अगस्त 2026 को ठाकुरगंज अनुमंडल अंतर्गत गलगलिया क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा एवं जांच व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में गलगलिया SSB चेक पोस्ट, भातगांव, गलगलिया रेलवे स्टेशन, गलगलिया सरकारी बस स्टैंड एवं गलगलिया मद्यनिषेध चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से चेकिंग व्यवस्था की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सतर्कता के साथ नियमित जांच, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी निगरानी तथा अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने का निर्देश दिया।
डीएम एवं एसपी ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा।











