किशनगंज पुलिस में रोजाना रोल कॉल अनिवार्य, जवानों की समस्याओं पर भी होगी चर्चा
किशनगंज: पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में प्रतिदिन रोल कॉल (Roll Call) की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से कराई जा रही है। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
रोल कॉल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को अद्यतन जानकारी से अवगत कराना, जवानों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है। इसके साथ ही दिनभर किए जाने वाले पुलिस कार्यों की रूपरेखा तैयार कर जिम्मेदारियां निर्धारित की जाती हैं।
पुलिस अधिकारियों द्वारा जवानों को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, गश्ती एवं आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं।











