कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट की झूठी कहानी रचकर 3 लाख हड़पने की साजिश का खुलासा

सलमारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 4 घंटे के अंदर मामले का किया उद्भेदन, दोनों आरोपी गिरफ्तार और ₹3 लाख बरामद।

कटिहार पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता आयुष अग्रवाल ने बताया था कि ट्रैक्टर बिक्री के बकाया ₹3 लाख लेकर लौटने के दौरान चांदपुर बांध के पास दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनसे रुपये लूट लिए।

मामले में आजमनगर थाना कांड संख्या 455/26 दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता के स्टाफ गणेश राय के बयान में विरोधाभास सामने आया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने लूट की झूठी कहानी रचने और सहयोगी संजित कुमार पासवान के साथ मिलकर रुपये हड़पने की साजिश स्वीकार की।

पुलिस ने संजित कुमार पासवान के घर से ₹3 लाख नकद बरामद कर लिए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *