मनिहारी गंगा नदी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की नदी पेट्रोलिंग

कटिहार, 9 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मनिहारी गंगा नदी में पुलिस की विशेष नदी पेट्रोलिंग की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के नेतृत्व में नदी क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है तथा आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों द्वारा नदी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *