मनिहारी गंगा घाट का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
कटिहार, 9 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) द्वारा रविवार को मनिहारी गंगा घाट का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने गंगा स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, सुगम आवागमन एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा घाट क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया।











