15 अगस्त की तैयारियों को लेकर बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद की बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर

कटिहार। रविवार, 09 अगस्त 2026 को स्थानीय होटल डीलक्स-ए के सभागार में बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर रहा।

परिषद के वर्तमान अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के प्रस्ताव पर संजय कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि अधिवक्ता विप्लव सिंह ने मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाली। बैठक में राममूर्ति सिंह सहित उपस्थित सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

बैठक में जिलेभर से बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। खास बात यह रही कि क्षत्राणियों ने भी बैठक में सहभागिता कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जिसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण पहल माना गया।

बैठक में आगामी 15 अगस्त को लेकर संगठन की एकजुटता और मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर आपसी शिकवा-शिकायत या मतभेद हैं, तो उन्हें अगले दो दिनों के भीतर आपसी सहमति से समाप्त किया जाए, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के समय सभी लोग एकजुट होकर तिरंगे को सलाम करें।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपनी-अपनी बातें और सुझाव रखे। अंत में निर्णय लिया गया कि 11 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दो दिनों के भीतर आपसी कमियों और मतभेदों को दूर करते हुए आगे की रणनीति तय की जाएगी।

इस मौके पर रंजन सिंह, अधिवक्ता संजय सिंह, सेठी सिंह सहित परिषद के कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *