ममता बनर्जी के काफिले पर कीचड़, जूते-चप्पल और पानी की बोतलें फेंकीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलिशहर इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री एवं TMC प्रमुख ममता बनर्जी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी एक मृत TMC कार्यकर्ता के घर जा रही थीं, इसी दौरान आक्रोशित भीड़ ने उनके काफिले को घेर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ की ओर से काफिले की गाड़ियों पर कीचड़, पानी की बोतलें, जूते और चप्पलें फेंकी गईं। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और ममता बनर्जी को सुरक्षा घेरे में लेकर वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विरोध प्रदर्शन में कौन-कौन लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *