Asur 3 में हुई नई एक्ट्रेस की एंट्री, अरशद वारसी की वेब सीरीज में बढ़ेगा रोमांच

मुंबई। अरशद वारसी की चर्चित साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज Asur 3 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। सीरीज के तीसरे सीजन में अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद की एंट्री होने जा रही है।

हालांकि, श्वेता बसु प्रसाद किस किरदार में नजर आएंगी, इसे लेकर मेकर्स की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में उनके किरदार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

Asur की पिछली दोनों सीरीज को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब तीसरे सीजन में श्वेता की एंट्री से कहानी में नया ट्विस्ट और रोमांच जुड़ने की उम्मीद है।

अरशद वारसी की दमदार अदाकारी और सीरीज की रहस्यमयी कहानी के बीच श्वेता बसु प्रसाद की भूमिका क्या होगी, इसका खुलासा आने वाले समय में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *