विराट कोहली बेहतरीन रोल मॉडल’, VVS लक्ष्मण ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली। BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख VVS लक्ष्मण ने भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कोहली को एक शानदार प्रोफेशनल और बेहतरीन रोल मॉडल बताया।
लक्ष्मण ने कहा कि विराट कोहली अपने लिए जो ऊंचे मानक तय करते हैं, उन्हें हासिल करने के लिए हर मैच में पूरी मेहनत करते हैं। खास बात यह है कि वह किसी भी टीम के लिए खेल रहे हों, अपने प्रदर्शन और पेशेवर रवैये से समझौता नहीं करते।
उन्होंने कहा कि विराट का यही अनुशासन और समर्पण उन्हें एक शानदार रोल मॉडल बनाता है। लक्ष्मण के मुताबिक, कई युवा क्रिकेटर और खिलाड़ी विराट कोहली जैसा बनना चाहते हैं।
विराट कोहली की फिटनेस, निरंतरता और खेल के प्रति प्रतिबद्धता लंबे समय से युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। लक्ष्मण का यह बयान भी इसी वजह से सुर्खियों में है।











