नेतन्याहू का बड़ा बयान: “जब तक PM हूं, फिलिस्तीनी राष्ट्र नहीं बनेगा”

तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा और वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी राष्ट्र के गठन की संभावना को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। नेतन्याहू ने कहा कि जब तक वह इजराइल के प्रधानमंत्री हैं, तब तक फिलिस्तीनी राष्ट्र का गठन नहीं होने दिया जाएगा।

उनके इस बयान से इजराइल-फिलिस्तीन विवाद को लेकर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस तेज हो सकती है। नेतन्याहू का यह रुख दो-राष्ट्र समाधान (Two-State Solution) की अवधारणा से भी टकराता है, जिसे लंबे समय से इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के संभावित समाधान के तौर पर देखा जाता रहा है।

नेतन्याहू के बयान को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा युद्ध समाप्त करने की शांति पहल के लिए भी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। गाजा में युद्ध समाप्त करने और क्षेत्र में स्थायी राजनीतिक समाधान तलाशने की कोशिशों के बीच इजराइली नेतृत्व की यह स्पष्ट स्थिति आगे की कूटनीतिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।

अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर इस बात पर है कि नेतन्याहू के बयान के बाद अमेरिका और अन्य देशों की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *