बांग्लादेश दौरे पर BCCI लेगा सरकार की मंजूरी, BCB ने भेजा न्योता

नई दिल्ली। भारत के प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सरकार से अनुमति और दिशा-निर्देश मांगेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) पहले ही BCCI को पत्र भेजकर भारतीय टीम को दौरे के लिए आमंत्रित कर चुका है।

बोर्ड से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, इस मामले पर काम चल रहा है और दौरे को लेकर सरकार से मंजूरी मांगी जाएगी। सूत्र ने स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों में BCCI सरकार के निर्देश के बिना अपने स्तर पर कोई अंतिम फैसला नहीं ले सकता।

वहीं, भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड के बीच प्रस्तावित सीरीज को लेकर बातचीत भी जारी है। BCB ने इस दौरे के लिए 29 अगस्त से 15 सितंबर तक का समय निर्धारित किया है।

अब सबकी नजरें सरकार की मंजूरी और BCCI के अगले कदम पर टिकी हैं। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद ही भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे की तस्वीर साफ हो सकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *