अपराध रोकथाम को लेकर पटना में सघन वाहन जांच अभियान

वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर पटना पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ वाहन चालकों के कागजात और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

पटना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वाहन जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें और अपराध की रोकथाम में सहभागी बनें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *